Skip to main content

इन परिवारों को नहीं मिलेगा PM-KISAN स्कीम का लाभ, खाते में नहीं आएंगे 6 हजार रुपये

 नई दिल्लीः केंद्र सरकार पीएम-किसान (PM-KISAN) स्कीम के तहत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये मिलते हैं. इस योजना को 2019 में शुरू किया गया था. देश भर के सभी भूमिधारक किसान परिवारों को खेती योग्य भूमि के साथ आय सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत, लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्येक वर्ष 2000 रुपये की तीन किस्तों के जरिए खाते में सीधे 6000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है.

अब आते हैं देश के 14.5 करोड़ किसान
शुरुआत में इस योजना के दायरे में केवल छोटे और सीमांत किसानों के परिवारों को स्कीम के दायरे में लाया गया था, जिनके पास केवल दो हेक्टेयर की भूमि थी. अब इस नियम को संशोधित करते हुए सभी किसानों के लिए ये योजना लागू कर दी गई है. हालांकि, इस स्कीम में कुछ किसानों को शामिल भी नहीं किया गया है. फिलहाल इस योजना से देश के 14.5 करोड़ किसान दायरे में आते हैं. 

ये किसान नहीं हैं शामिल
PM-KISAN से बाहर किए जाने वालों में संस्थागत भूमि धारक, संवैधानिक पद संभालने वाले किसान परिवार, राज्य या केंद्र सरकार के सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी और साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और सरकारी स्वायत्त निकाय शामिल हैं. डॉक्टर, इंजीनियर और वकील के साथ-साथ सेवानिवृत्त पेंशनरों जैसे 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन और अंतिम मूल्यांकन वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाले पेशेवर भी लाभ के पात्र नहीं हैं.


सभी भूमिहीन किसान परिवार, जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि है, योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Google करने जा रही है आपका Gmail अकाउंट बंद, फटाफट जानें बचने का तरीका

  नई दिल्ली:   जी हां, आपने बिलकुल सही सुना. Google बहुत जल्द आपका Gmail अकाउंट बंद कर सकती है. गूगल इसके लिए अपनी तैयारी कर चुकी है. गूगल अपने उपभोक्ता के अकाउंट के लिए नई नीतियां ला रहा है, जो अगले साल 1 जून से प्रभावी होंगी.  साथ ही यदि आप दो साल से जीमेल (Gmail), ड्राइव (Google Drive) या फोटो (Google Photo) को लेकर निष्क्रिय हैं, तो कंपनी अपने उन प्रोडक्ट्स में से आपके कंटेन्ट को हटा सकती है, जिनमें आप निष्क्रिय हैं. कंपनी ने बुधवार को कहा, नई नीतियां उन उपभोक्ता के अकाउंट्स के लिए हैं जो या तो निष्क्रिय हैं या जिनकी जीमेल, ड्राइव (गूगल डॉक्स, शीट्स, स्लाइड, ड्रॉइंग, फॉर्म और जैमबोर्ड फाइलों सहित) पर स्टोरेज केपेसिटी की सीमा पार कर रहे हैं. आपके चालू Gmail से डेटा भी हो सकता है गायब कंपनी ने कहा, 'यदि आपका अकाउंट 2 साल से अपनी स्टोरेज सीमा से अधिक है, तो गूगल आपके कंटेन्ट को जीमेल, ड्राइव और फोटो पर से हटा सकता है.' साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह कंटेन्ट हटाने का प्रयास करने से पहले उपयोगकर्ताओं को कई बार इसकी सूचना देगी. ऐसे में अपने खाते को सक्रिय रखने का सबसे सरल तरी...